खाना खाने का सुन्नत तरीका। Khana Khane Ka Sunnat Tarika
Assalamualaikum ! आज हम जानेंगे ‘ खाना खाने का सुन्नत तरीका क्या है ’
![]() |
Khana Khane Ka Sunnat Tarika |
- दोनों हाथ गटटों तक धोना और न पोछना।
- दस्तरख्वान बिछाना ( दस्तरख्वान ना हो तो कोई और चीज जैसे कि कोई कपड़ा बिछाले )।
- खाना खाने से पहले बिसमिल्लाह और खाने की दुआ पढ़ना। ( खाना खाने की दुआ : अल्लाहुम्मा बारिक लाना फिमा रजाकतना वा किना अजाबान नार। बिस्मिल्लाह व अला बराकतिल्लाह। )
- दायें हाथ से खाना । (बायें हाथ से हरगिज़ ना खाये क्योंकि शैतान बायें हाथ से खाता है )।
- खाना बैठ कर खाना।
- अपने सामने से खाना । अगर तश्तरी में कई क़िस्म की चीजें हो तो जो पसन्द हो वो खाये। किसी का हाथ बढ़ रहा हो तो अपना हाथ रोक ले।
- तीन उंगलियों से खाना ( तीन उंगलियों से ना खासाके तो सिर्फ सुन्नत आदा करले। )
- प्याला तश्तरी को उंगलियों से चाट कर साफ करना। ( खाने वक्त बार-बार उंगलियां ना चाटे बल्कि आखिर में करना। )
- अगर लुक़मा गिर जाये तो उठा कर खालेना।
- खाने में कोई भी ऐब ना निकालना।
- टेक लगा कर न खाना। ( तकिया लगा कर, या बायें हाथ पर टेक लगा कर न खाना )
- खाने के बाद की दुआ पढ़ना । ( खाना खाने के बाद की दुआ : अलहम्दु लिल्लाहिल लज़ी अत अमाना वा साककाना वा जलाना मीनल मुस्लिमिन।)
- पहले दस्तरख्वान उठाना । फिर खुद उठना । और दस्तरख्वान उठाने की दुआ पढ़ना।
- कुल्ली करना फिर हाथ धोना।